नाव पलट जाने से एक बच्चे की मौत हो गयी और दो लापता

मीनापुर। कौशलेंद्र झा
मीनापुर। सिबाईपट्टी थाना के कोदरिया घाट पर बूढ़ी गंडक नदी में नाव पलट जाने से एक बच्चे की मौत हो गयी और दो लापता बताए जा रहें हैं। लापता होने वालों में एक महिला भी है। कोदरिया से मोरसंडी जा रही इस नाव पर करीब ढाई दर्जन लोग सवार थे। सूचना मिलतें ही स्थानीय प्रशासन के अतिरिक्त मुजफ्फरपुर के डीएम, एसएसपी व एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच कर बच्चे के शव को पानी से निकाला। लापता लोगो की तलाश अभी जारी है।

सर ! बड़ा हादसा हो गया है

मीनापुर। कौशलेंद्र झा

सर, कोदरिया घाट पर बूढ़ी गंडक नदी में एक नाव डूब गई है। उस पर बहुत लोग सवार थे। बड़ा हादसा हो गया। घटना के प्रत्यक्षदर्शी कोदरिया के विजय कुमार यादव ने कोदरिया घाट से दूरभाष पर सबसे पहले हिन्दुस्तान संवाददाता को यह सूचना दी। दरअसल विजय भी उसी नाव से नदी पार करने आया था, लेकिन बिलम्ब होने के कारण उसके चढ़ने से पहले ही नाव खुल गई।
नाव डूबने की खबर से घाट के दोनों किनारों पर कोहराम मच गया। देखते ही देखते हजारो की संख्या में लोग किनारे पर जमा होने लगे। आधा घंटे के भीतर प्रशासन के स्थानीय अधिकारी पहुंच गए। बाद में जिला प्रशासन के अधिकारी, मीनापुर के विधायक दिनेश प्रसाद व बरुराज के विधायक बृज किशोर सिंह भी पहुंचे।

यात्रियों व डूबने वालों की संख्या को लेकर लगती रही अटकलें

नाव पर कुल कितने लोग सवार थे, इसकी संख्या को लेकर लोग अटकलें लगाते रहे। मीनापुर थानाध्यक्ष मदन कुमार सिंह ने बताया कि करीब 20 से 25 लोग नाव पर सवार रहे होंगे। वही बनघारा के केदार सहनी ने बताया कि नाव पर एक बाइक सहित करीब 40 लोग सवार थे। राजद नेता मुन्ना यादव ने सात जबकि स्थानीय अन्य लोगों का कहना है कि डूबने वालों की संख्या एक दर्जन से अधिक हो सकती है।

Post a Comment

0 Comments